बसना

संस्कार स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणामों की हुई घोषणा

बसना ब्लॉक अंतर्गत संस्कार द राइजिंग स्कूल परसकोल में समर कैंप के बाद ग्रेजुएशन डे और वार्षिक परीक्षा परिणामों का घोषणा किया गया। इस अवसर पर स्कूल संचालकगण ओमप्रकाश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, भावेश अग्रवाल, विकास वाधवा,मेघा अग्रवाल,अलीशा अग्रवाल सहित अंशु वाधवा की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अभिभावकों और विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए नजर आए। क्योंकि स्कूल में विद्यार्थियों को अपने पिछले कक्षा से अगले कक्षा में जाने का अवसर जो मिला था। आपको बता दें कि यह दिन विद्यार्थियों के लिए एक विशेष दिन होता है क्योंकि उनका साल भर का मेहनत का परिणाम घोषित होने का इंतजार खत्म हो जाती है। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य संजय तिवारी ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को उनके अगले कक्षा के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर भावेश अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य बच्चों के संपूर्ण विकास और उनके क्रियान्वयन हेतु सतत् प्रयत्नशील हैं।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम