बसना

Basna : कपसाखुंटा में ओड़िशा राज्य निर्मित महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस ने 14 जून 2024 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम कपसाखुंटा में एक व्यक्ति से ओड़िशा राज्य निर्मित देशी महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति ग्राम कपसाखुंटा चौक के पास में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा जिसका नाम बिरंची यादव पिता टिकेश्वर यादव उम्र 36 साल निवासी मेदनीपुर, थाना बसना बताया गया है.

पुलिस ने बताया कि संदेही के पास रखे एक पीला रंग के बोरी की तलाशी करने पर उसके अंदर 22 नग चिडी छाप ओडिसा राज्य निर्मित देशी महुआ शराब प्रत्येक में 200, 200 एमएल भरा हुआ जुमला 4400 एमएल कीमती 660 रूपये रखे मिला जिसे जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
सिरपुर महोत्सव में कथक नृत्यांगना अश्विका साव का सम्मान कलचुरी रत्न सम्मान से सम्मानित हुए प्रकाश सिन्हा धान खरीदी: किसानों के हित में अतिरिक्त दो दिवस 5 और 6 फरवरी को होगी धान खरीदी मीत ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ होगा सिरपुर महोत्सव का भव्य समापन गढ़फुलझर वितरण केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण का बजट - प्रकाश सिन्हा लफंदी ( राजिम) के ओमप्रकाश साहू को पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर आईआईसी–आईएसबीएम विश्वविद्यालय में नवाचार प्रदर्शनी कार्यक्रम–2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न माधव साव बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री, संगठन को मिलेगी नई मजबूती मुख्यमंत्री ने सिरपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएँ