छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

बीजापुर : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार हो गया है। आरोपी को एसआईटी ने हैरदाबाद से हिरासत में लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। बस्तर पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। वहीं पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे लेकर बीजापुर पहुंची है। यहां सुरेश चंद्राकर से पुलिस पूछताछ करेगी। 

तीन आरोपी पहले से गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सुरेश चंद्राकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से फरार था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने रविवार देर रात हैदराबाद से सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर तथा सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक पत्रकार मुकेश चंद्राकर (33) एक जनवरी को लापता हो गए थे तथा उनका शव तीन जनवरी को बीजापुर शहर के चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की संपत्ति के सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया था। 

हत्या के बाद से फरार था आरोपी

बस्तर आईजी के अनुसार एक जनवरी को रात लगभग आठ बजे मुकेश और रितेश के बीच फोन में बात हुई थी। इसके बाद दोनों चट्टान पारा स्थित बाड़ा में मिले। यहां सड़क मामले को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इस बीच महेंद्र रामटेके ने मुकेश पर रॉड से पीछे से हमला कर दिया फिर लगातार हमला किया। 20 मिनट में ही मुकेश की मौत हो गई थी। घटना के बाद रितेश चंद्राकर रायपुर होते हुए दिल्ली भाग गया। रायपुर लौटने के बाद रायपुर एयरपोर्ट से रितेश को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आज ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम