छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई कांग्रेस नेता कवासी लखमा और बेटे की करोड़ों की संपत्ति अटैच

सुकमाः छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार के दिन ईडी ने कांग्रेस नेता की प्रॉपर्टी अटैच करने की कार्रवाई की है। ईडी ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा और सुकमा में कांग्रेस भवन को सीज कर दिया है। ईडी ने कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा की 5.50 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया है। इसके अलावा सुकमा में स्थित कांग्रेस भवन की 65 लाख की संपत्ति को भी अटैच किया है। इस भवन का निर्माण पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने करवाया था।

दरअसल, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर 2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाले का आरोप लगा है। इस मामले में ईडी कार्रवाई कर जांच कर रही है। यह घोटाला साल 2019 से लेकर 2022 के बीच किया गया है। इस दौरान प्रदेश में कांग्रेस की भूपेल बघेल की सरकार थी। वहीं, कांग्रेस नेता कवासी लखमा राज्य के आबकारी मंत्री थे।

6 करोड़ की गई संपत्ति हुई जब्त
शुक्रवार को घोटाला मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने कवासी लखमा समेत उनके बेटे की 5.50 करोड़ रुपए की संपति को सीज किया गया है। वहीं, सुकमा में बना कांग्रेस भवन की 68 लाख की संपत्ति को अटैच किया गया है। ईडी को इनपुट मिला था कि इस भवन के निर्माण में शराब घोटाले के पैसे का उपयोग हुआ है। इस तरह कुल 61575000 की संपत्ति अटैच की गई है।

जनवरी से जेल में हैं कवासी लखमा
कांग्रेस नेता को जनवरी 2025 में पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके पहले 28 दिसंबर के दिन लखमा और उनके करीबियों पर ईडी ने छापामार कार्रवाई की थी। शराब घोटाले को लेकर 3 जनवरी 2025 और 9 जनवरी 2025 को भी पूछताछ की गई थी। फिर 15 जनवरी को जब से कवासी लखमा और हरीश लखमा को गिरफ्तार किया गया था। तभी से वह दोनों जेल में है।

ईडी कार्रवाई पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया
शुक्रवार को हुई ईडी कार्रवाई पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस के मीडिया चेयरमेन शुशील आनंद शुक्ला ने ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर केंद्रीय एजेंसी अपनी सीमा लांघ रही है। यह कार्रवाई राजनैतिक षडयंत्र का हिस्सा है। कांग्रेस पार्टी अपने सभी कांग्रेस भवन की एक-एक पाई का हिसाब देगी। वहीं, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि सुकमा कांग्रेस भवन को अटैच करना एक बीजेपी की साजिश है। कांग्रेस को बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
लोक निर्माण विभाग, रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री पी. एम. कश्यप द्वारा महासमुंद में विभिन्न... स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव की मुख्य उपस्थिति में 13 दिसंबर को श्री राधाकृष्ण मंदिर का भूमि-पूजन; ... राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2025 विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में बसना ब्लॉक की बड़ी उपलब्धि जिले के प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने किया धान खरीदी केंद्र बिरकोनी एवं झलप का निरीक्षण आईएसबीएम विश्वविद्यालय के छात्रों का सीडीएल कुम्हारी में औद्योगिक भ्रमण आईएसबीएम विश्वविद्यालय में फॉरेंसिक विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक क... बसना से श्रद्धालुओं का अयोध्या धाम हेतु शुभ प्रस्थान… अब तक 51 हजार 555 टन से अधिक धान की खरीदी, सभी केंद्रों में सुचारु व्यवस्था एम.पी.एस. बसना द्वारा छात्रों के लिए यादगार पिकनिक का आयोजन — मनोरंजन, सीख और सुरक्षा के साथ सफल समा... धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई जारी