छत्तीसगढ़

नारायणपुर में मारी गई तीन महिला नक्सली निकली 18 लाख की इनामी ,नारायणपुर-कांकेर सीमा पर हुई थी मुठभेड़

जगदलपुर। नारायणपुर व कांकेर के सीमा क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारी गई तीन महिला नक्सली उत्तर बस्तर डिविजन की सदस्य थी, जिनकी पहचान कर ली गई है। तीनों पर 18 लाख रुपये का इनाम था। इनमें से एक महिला नक्सली लक्ष्मी निवासी मलकानगिरी-ओडिशा, पीएलजीए (पीपुल्स लिब्रेशन गुरिल्ला आर्मी) कंपनी नंबर पांच की सदस्य थी, जिस पर आठ लाख रुपये का इनाम था। अन्य दो नक्सली परतापुर एरिया कमेटी की सदस्य थी। सविता मानपुर-मोहल्ला निवासी व शांता बीजापुर की रहने वाली थी। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।

आईजीपी सुंदरराज पी. ने बताया कि नारायणपुर-कांकेर सीमा से सटे हचेकोटी, छिंदपुर, बिनागुण्डा, पांगुड़ के जंगल में लगातार 72 घंटों तक अभियान चलाया गया था। इस संयुक्त अभियान में नारायणपुर व कोंडागांव जिले के एलिट फोर्सेस डीआरजी, एसटीएफ व बीएसएफ 135वीं वाहिनी का बल रहा शामिल।

मौके से एक 303 रायफल, दो 315 राइफल, एक बीजीएल लांचर, एक भरमार बंदुक सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री मिले हैं। मुठभेड़ में बड़ी संख्या में अन्य नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की संभावना।

उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर केएल ध्रुव व पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार ने बताया कि इस अभियान के बादं नक्सलियों के गढ़ रहे उत्तर-बस्तर डिवीजन के माओवादियों में भय का माहौल है। क्षेत्र को शीर्ष नक्सली नेतृत्व अपना सुरक्षित ठिकाना मानते थे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन