बसना

कलेक्टर ने भंवरपुर मे साड़ी बुनकरों से मिलकर उचित बाजार उपलब्ध कराने दिया भरोसा

अब बुनकरों के दिन फिरेंगे

शाला निरिक्षण मे प्राचार्य और शिक्षक को नोटिस देने के निर्देश

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने बुधवार को भंवरपुर में संबलपुरी साड़ी निर्माण मे लगे बुनकरों और कारीगरों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। कलेक्टर ने कहा कि संबलपुरी साड़ी की बाजार में अच्छी मांग है,यहां गुणवत्तापूर्ण और अनेक रंग बिरंगे और पारंपरिक डिजाइन में साड़ी तैयार की जा रही है।जिसकी सराहना कलेक्टर द्वारा की गई।कलेक्टर ने बुनकरों से चर्चा करते हुए कहा कि उनके लिए उचित बाजार की व्यवस्था की जाएगी। ऑनलाइन मार्केटिंग से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बुनकरों को सीधा फायदा हो, ना कि किसी भी बिचौलियों के माध्यम से। इसके लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे।ज्ञात है कि उड़ीसा प्रान्त से लगे होने के कारण यहां छत्तीसगढ़ में भी छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में संबलपुरी साड़ियों की विशेष मांग है। कलेक्टर ने बुनकरों के लिए संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए इससे जुड़ने कहा। इस दौरान बुनकर समिति के अध्यक्ष श्री रमेश देवांगन ने कलेक्टर को बुनकरों की समस्याओं और उपलब्धियां की भी जानकारी दी।

तत्पश्चात कलेक्टर ने भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां साफ सफाई और अध्ययन अध्यापन की जानकारी ली।इस दौरान स्वच्छता को लेकर प्राचार्य को विशेष निर्देश दिए एवं बिना ऑनलाइन आवेदन देकर अवकाश मे गयी शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। प्राचार्य को भी इस संबंध मे नोटिस जारी करने कहा गया है।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक भी मौजूद थे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम