बसना

बसना : अवैध शराब से बिगड़ रहा गाँव का माहौल, थाने पहुंचकर ग्रामीणों ने की कार्यवाही की मांग

बसना : बसना थाना क्षेत्र के हाड़ापथरा गांव के ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर गांव में अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही करने की मांग की है. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में किसी भी प्रकार की शराब और नशीले पदार्थ बंद होना चाहिए. शराब की वजह से गांव का माहौल बिगड़ रहा है और रोजाना घरों में झगड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पूर्ण रूप से शराब पर प्रतिबंध होना चाहिए. गांव में शराब पीने व बेचने वालों को (संदेह के आधार पर) गांव के बैठक में बुलाया गया और आगे से न बेचने की समझाईश दिया गया है. इसके बाद भी यदि कोई शराब बेचते या बनाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कारवाही करने के लिऐ आवेदन थाने में दिया गया है।

अवैध शराब बिक्री के चलते ग्रामीणों के जीवन पर विपरित परिणाम होने की संभावना नकारी नहीं जा सकती है. जिससे पुलिस विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर गांव में अवैध तरीके से शराब की बिक्री करने वाले शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई करें, ऐसी मांग ग्रामीणों ने बसना थाने में सौंपे ज्ञापन में की है।

बसना पुलिस ने कहा कि ”ग्रामीणों ने गांव में शराब से होने वाली परेशानियों को लेकर शिकायत की है. किसी भी प्रकार का कानून ग्रामवासी अपने हाथ में ना लें, पुलिस हर संभव मदद करेगी।

 उपरोक्त जानकारी हाड़ापथरा गांव के रूपेंद्र, यादराम , घुराऊ, सबीता, महेंद्र, जोगेश्वर, सुंदरलाल, निराकार, रतन दास, उतरा साव, शिवदास एवं परमेश्वर के साथ साथ बहुत से ग्रामवासियों ने दिया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम