बसना

बसना : लड़के को मोबाइल देने पर पिता ने अश्लील गाली देते हुए की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी.

बसना: बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी के ग्राम धुमाभांठा में एक लड़के को मोबाइल देने पर उसके पिता ने अपना मोबाइल देकर बिगाड़ रहे हो कहते हुए मां-बहन की अश्लील गाली देते हुये आज तुम्हे जान से मार दूंगा कहकर बांस के डंडा से मारपीट किया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

बालक राम गजराज ने पुलिस को बताया कि 03 अगस्त 2024 को करीब 11:30 बजे रिश्ते ने उसका भांजा बिहारी लाल उसके घर पर आकर बोला कि तुम मेरे बेटा सानू भगत को अपना मोबाईल देकर बिगाड रहे हो, और ऐसा कहकर मां-बहन की अश्लील गाली देते हुये, आज तुम्हे जान से मार दूंगा कहकर बांस के डंडा से पीठ व कमर में मारपीट किया.

बालक राम गजराज मारपीट करते गांव के कोटवार का भाई तीज राम, रामलाल सिदार, बसंत चौहान, भागीरथी चौहान देखे व सुने है बीच बचाव किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम