छत्तीसगढ़

शराब के नशे में लुंगी पहने स्कूल पहुंचा प्रधान पाठक और किया हँगामा,वीडियो वायरल

जशपुर। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शराबी शिक्षक के नशे में स्कूल पहुंचने के मामले सामने आते रहते हैं और उनपर कार्रवाई भी होती है. इसके बावजूद शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच रहे हैं. एक ऐसा ही ताजा मामला जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के खवसकानी प्राथमिक शाला में हुआ. जहां प्रधान पाठक शराब के नशे में गंजी और लुंगी पहने स्कूल पहुंचा और हंगामा किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. वहीं मामले में प्रधानपाठक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है ।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को फरसाबहार विकासखंड के खवसकानी प्राथमिक शाला प्रधानपाठक रोमानुस कुजूर शराब के नशे में गंजी और लुंगी पहने स्कूल पहुंचा. इस अशोभनीय व्यवहार के चलते विद्यालय में पदस्थ अन्य शिक्षकों ने उसे डांट-फटकार कर वहां से भगा दिया. वहीं मामले की बीईओ जांच की गई और रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी. इस रिपोर्ट के आधार पर प्रधानपाठक रोमानुस कुजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन