छत्तीसगढ़

गणेश पंडाल में हार्ट अटैक से टैंकर चालक की मौत, परिजन जाता रहे करंट लगने की आशंका 

दुर्ग। गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे देश में धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है, दुर्ग जिले में उत्सव की धूम देखने को मिल रही है, इसी कड़ी में शुक्रवार को सेक्टर 2 के गणेश पंडाल के पास करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत की मौत हो गई, घर वालों का कहना है कि करंट लगने से मौत हुई, वहीं समिति के लोगों का कहना है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है, फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

दरअसल सेक्टर 2 के न्यू आजाद गणेश उत्सव समिति के गणेश पंडाल में करंट लगने से एक टैंकर चालक की हुई मौत ने सुरक्षा के इंतजाम पर सवालिया निशान लगा दिए हैं, हादसे के बाद जब घायल को सुपेला अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, मृतक का नाम संतोष साहू बताया जा रहा है, जो कि टैंकर से पानी सप्लाई करने गणेश पंडाल आया हुआ था, परिजनों का कहना है कि मोटर पम्प से फिश पॉन्ड में पानी भरने के दौरान उसे बिजली का झटका लगा और उसकी मौत हो गई, वहीं गणेश पंडाल समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि टैंकर चालक की मौत हार्ट अटैक से हुई है, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, अब चालक के मौत की वजह का खुलासा पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही हो पाएगा।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन