सरायपाली

सरायपाली : ताला तोड़कर सोने के जेवर और नगद रकम की चोरी

Saraipali :-घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने के जेवर और नगद रकम की चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है।सरायपाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

वार्ड क्रमांक 13 बस स्टेण्ड सरायपाली निवासी तलविन्दर सिंह छाबड़ा ने पुलिस को बताया की उसके बड़े भाई सतपाल सिंह छाबड़ा का स्वास्थ्य खराब होने से उपचार के लिये करीब एक माह पूर्व से बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराये हैं. जहां तलविन्दर सिंह छाबड़ा की भाभी जीवन कौर भी साथ में देखरेख के लिये बालाजी हॉस्पिटल में है. बीच-बीच में सरायपाली आकर रायपुर चली जाती है. घर में मेन चैनल गेट एवं घर के दरवाजे में ताला लगाकर चाबी तलविन्दर सिंह के भतीजा परमीत सिंह रखा है ।

10 अगस्त 2024 को सुबह 10 बजे परमीत सिंह घर जाकर सामने मेन गेट का दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो घर के सामने दरवाजा का ताला लगाने का कुंडी नहीं था, टूटा हुआ था ।

तलविन्दर सिंह घर जाकर देखा एवं जीवन कौर को फोन लगाकर पूछा तो लॉकर में कान की बाली, सोने का दो नग वजन करीब 03 ग्राम एवं लॉकर में करीब 10,000 रूपये रखना बताई. जो देखने पर नहीं था. अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने के जेवर कीमती करीब 20,000 रूपये एवं नगदी रकम 10,000 रूपये जुमला करीब 30000 रूपये को चोरी कर ले गया है ।
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है ।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम