छत्तीसगढ़

गरियाबंद : जहरीले सांप के डसने से मां-बेटी की मौत, गांव में शोक की लहर

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दुखद घटना घटी है. यहां जहरीले सांप के डसने से मां-बेटी की मौत हो गई है. इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के भसेरा गांव की है।

मिडिया से जानकारी के अनुसार, भसेरा गांव निवासी कृष्णा साहू अपनी पत्नी लता साहू और चार बच्चों के साथ रात में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे. तभी देर रात एक जहरीले सांप ने लता साहू और उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या साहू (13 वर्ष) जो कक्षा 9 की छात्रा है, को डस लिया. घटना की जानकारी मिलते ही तड़के सुबह कृष्णा साहू ने फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मां-बेटी को प्राथमिक उपचार के लिए लाया लेकिन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें महासमुंद के अस्पताल में रेफर किया गया. इस दौरान मां लता साहू ने रस्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दरमियान ऐश्वर्या साहू उम्र 13 वर्ष ने भी अंतिम सांस ली. इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है ।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने कृष्णा साहू के तीनों बच्चों वंदना साहू (8 वर्ष), खुशी साहू (5 वर्ष) और भुनेश्वर (3 वर्ष) को फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लाया गया. तीनों बच्चे खतरे से बाहर हैं.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन