छत्तीसगढ़

13 ईनामी सहित 21 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा /बस्तर संभाग में चलाये जा रहे पूना मारगेम यानी पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान के तहत दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले में आज कुल उनतीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें दस महिला माओवादी भी शामिल हैं। दंतेवाड़ा जिले में आज जिन इक्कीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, उनमें से तेरह माओवादियों पर साढ़े पच्चीस लाख रूपये का इनाम घोषित था। 

इन माओवादियों ने दंतेवाड़ा रेंज के उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश चौधरी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles