बिलासपुर

डरा रहा डायरिया : बिलासपुर में दो मासूम ने तोड़ा दम, कुएं का दूषित पानी पीने से फैल रही बीमारी, अफसर बोले- रिपोर्ट का इंतजार

बिलासपुर। बिलासपुर के मल्हार और केंदा क्षेत्र में डायरिया से दो बच्चों की दु:खद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, केंदा में तीन दिन से बीमार एक बच्चे की मौत परिजनों द्वारा रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय हो गई। वहीं मल्हार की एक अन्य घटना में दो वर्षीय बच्चे की मौत मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई।

बता दें कि, दोनों ही मामलों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। सीएमओ का फोन भी बंद था। उधर बीएमओ निखिलेश गुप्ता ने कहा कि, हमने सर्वेयर को भेज दिया है, इसलिए अभी यह नहीं कह सकते कि मौत डायरिया से हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा।

ग्रामीण जिस कुएं का पी रहे पानी, उसके आसपास फैली है गंदगी

जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर जांच में जुट गई। जांच में 10 मरीज डायरिया से पीड़ित मिले और उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने गांव में शिविर लगाकर और मरीज खोजने का काम शुरू कर दिया है। बूढ़ीखार के वार्ड 7 केवट मोहल्ला में डायरिया फैला है। यहां कोई हैंडपंप नहीं है। ग्रामीण पास में स्थित एक खुले कुएं का पानी पीते हैं। इसके आसपास बहुत गंदगी रहती है। आशंका है कि कुएं के पानी के दूषित होने के कारण गांव में डायरिया फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कुएं के पानी का सैंपल लिया है और क्लोरीन टेबलेट बांटी है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम