बिलासपुर

मीडिया सम्मान परिवार द्वारा प्रदेश स्तरीय परिचय, प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

बिलासपुर। मीडिया सम्मान परिवार द्वारा प्रदेश स्तरीय परिचय, प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का आयोजन आवास पारा परसदा भरनी सकरी बिलासपुर में किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पत्रकार साथी शामिल हुए एक दूसरे से परिचित हुए और पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

मीडिया सम्मान परिवार की सबसे खास बात यह है कि इसका कोई अध्यक्ष नहीं है। यह संगठन सामूहिक नेतृत्व और आपसी सहयोग की भावना से कार्य करता है, जहाँ सभी सदस्य समान अधिकार रखते हैं और निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाते हैं। बिंदु इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया विशेषज्ञों ने पत्रकारिता में आने वाली चुनौतियों, डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और निष्पक्ष एवं जिम्मेदार रिपोर्टिंग के महत्व पर चर्चा की। साथ ही, पत्रकारों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिससे पत्रकारों का मनोबल बढ़ा। संगठन के सदस्यों ने बताया कि मीडिया सम्मान परिवार का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट करना, उन्हें मार्गदर्शन देना और उनके हितों की रक्षा करना है।

इस कार्यशाला में प्रदेश स्तर के वेब पोर्टल के सैकड़ों संपादक एवं कई पत्रकार शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर डिजिटल क्रांति के इस दौर में समाज के लिए जिम्मेदार पत्रकारिता करने का संकल्प लिया।

इस आयोजन ने प्रदेश में पत्रकारिता को एक नई दिशा दी और यह संदेश दिया कि बिना किसी पद या अध्यक्ष के भी, सामूहिक प्रयासों से एक सशक्त संगठन चलाया जा सकता है। उपस्थित सभी पत्रकारों ने इस अनूठी पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की जरूरत पर जोर दिया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम