बिलासपुर

देवर ने भाभी की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी फरार

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक विधवा महिला की उसी के देवर ने गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका राजकुमारी बर्मन के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी, वहीं आरोपी संजय बृजवासी, जो ग्राम तेलसरा थाना चकरभाठा का रहने वाला है, अपनी पत्नी की मौत के बाद मृतका के साथ ग्राम खैरा में रह रहा था। शुक्रवार दोपहर आरोपी ने अपने बेटे को फोन कर बताया कि उसने अपनी बड़ी माँ की हत्या कर दी है और अब आत्महत्या करने जा रहा है, साथ ही यह भी कहा कि उसे ढूंढने की कोशिश न करें। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि हत्या की असल वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और आरोपी संजय बृजवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम