गरियाबंद

आईएसबीएम विश्वविद्यालय और शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद के बीच महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर

गरियाबंद( छुरा)/छात्रों के कौशल विकास और शैक्षणिक उन्नयन के उद्देश्य से आज दिनांक 27.11.2026 को आईएसबीएम (ISBM) विश्वविद्यालय, नवापारा (कोसमी), छुरा के प्रांगण में शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद और इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय, आईएसबीएम विश्वविद्यालय के मध्य एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

एमओयू के मुख्य बिंदु एवं उद्देश्य:

  • तकनीकी एवं सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण: आईएसबीएम विश्वविद्यालय द्वारा पॉलिटेक्निक छात्रों को Auto-CAD, StaddPro, Catia, Ansys, Mat-Lab और PLC-Scada जैसे आधुनिक सॉफ्टवेयर का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • लैब सुविधा एवं उच्च शिक्षा: मैकेनिकल, माइनिंग और सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को उन्नत लैब सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा उच्च शिक्षा के लिए विशेष शुल्क छूट (Discounted fees) का लाभ मिलेगा।
  • प्लेसमेंट और अकादमिक सहयोग: दोनों संस्थानों के छात्रों को जॉब प्लेसमेंट में मार्गदर्शन और सहायता दी जाएगी। साथ ही, दोनों संस्थानों के प्राध्यापक एक-दूसरे के विद्यार्थियों के लिए विशेषज्ञ व्याख्यान (Expert Lectures), सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन करेंगे।

उपस्थित अधिकारी एवं हस्ताक्षरकर्ता:
इस एमओयू पर प्रथम पक्ष के रूप में शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद के प्राचार्य तथा द्वितीय पक्ष के रूप में आईएसबीएम विश्वविद्यालय के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर साक्षी के रूप में पॉलिटेक्निक गरियाबंद से श्री शैलेंद्र खरे (प्रभारी टीपीओ एवं व्याख्याता ) तथा आईएसबीएम विश्वविद्यालय से श्री दुष्यंत कुमार यादव (विभागाध्यक्ष एवं सहायक प्राध्यापक)

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles