ग्राम खोरापाली में धूमधाम से संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ जी की झूला रथ यात्रा

सुकिशन कश्यप(शिखर न्यूज)
खोरापाली (बसना)। श्रद्धा और उल्लास के साथ आज ग्राम खोरापाली में भगवान जगन्नाथ जी की झूला रथ यात्रा संपन्न हुई। दोपहर 3:00 बजे रथ को खींचकर शोभायात्रा निकाली गई।
इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा जी के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मार्ग में जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण किया गया।
रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक भक्ति में लीन रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामवासियों और आयोजन समिति का विशेष सहयोग रहा
एवं नरेश पटेल (जनपद सदस्य )
ग्राम प्रमुख रविशंकर कश्यप,
ग्राम गोटिया सफेद सिंह बाघ
ग्राम कोटवार निर्मल बाग ,
ग्राम पुरोहित कैलाश पति, हिमांशु पति
सदस्य गण खिरसाय बाग, घनाराम बाघ, गौतम पटेल, राजकुमार पटेल, ब्रजेश जगत, विनोद जगत, उदेचंद, उतरा यादव, जगदीश जगत,करतार सिंह जगत , सेत पटेल उपस्थित रहे
सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए स्थानीय आयोजन समितियों का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और भारी संख्या में धर्मप्रेमी जनता उपस्थित रही।



