ट्रैक्टर की जैक रॉड से पत्नी की हत्या

सुकीशन कश्यप
बसना/बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े टेमरी में रविवार रात करीब 8:30 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान पति ने कथित तौर पर ट्रैक्टर की जैक रॉड से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बड़े टेमरी निवासी सुभाषिनी साव (45), पति बालक राम साव, खाना खाने के बाद किचन में पोछा लगा रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बालक राम ने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर की जैक रॉड उठाकर सुभाषिनी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह किचन में ही गिरकर बेहोश हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई बालकराम साव का पिछले डेढ़ वर्षों मानसिक स्थिति का इलाज चल रहा था
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस विवाद के कारण और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।



