विश्व हृदय दिवस के अवसर पर ISBM विश्वविद्यालय द्वारा ग्राम लोहझर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

छुरा। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आईएसबीएम विश्वविद्यालय के स्कूल आफ फार्मेसी एवं अल्फा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में द्वारा ग्राम पंचायत लोहझर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व हृदय दिवस की थीम “युज हार्ट्स फार एक्शन ” के अनुरूप ग्रामीण समुदाय को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया गया।
आईएसबीएम विश्वविद्यालय के आकादमिक अधिष्ठाता डॉ. एन कुमार स्वामी ने हरी झंडी दिखाकर हेल्थ कैंप के लिए बस को रवाना किया।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान ग्रामीणों का निःशुल्क रक्तचाप (बीपी) परीक्षण एवं ब्लड शुगर जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, तनाव प्रबंधन तथा हृदय रोगों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोहझर के ग्रामीणों को एंटीबायोटिक दवाई के सुरक्षित उपयोग, एंटीमाइक्रोबीयल रेजिस्टेंस एवं इसके दूषप्रभाव के बारे मे विद्यार्थियों के द्वारा अवेयरनेस रैल्ली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया, डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट के बिना प्रिस्क्रिप्शन और परामर्श के एंटीबायोटिक दवाई नहीं लेना चाहिएl
श्री युगल किशोर राजपूत, ( विभागाध्यक्ष,अल्फा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी) ने संबोधित करते हुए कहा कि
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय में हृदय रोगों के जोखिम कारकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय-समय पर बीपी और ब्लड शुगर की जांच के महत्व को समझाना था। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।
श्री राजेन्द्र कुमार साहू सहायक प्राध्यापक ने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे जनस्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य जागरूकता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लोहझर के सरपंच श्री यशवंत ध्रुव जी, उपसरपंच श्रीमती सातोबाई ध्रुव जी एवं श्री युवराज साहू ( फार्मासिस्ट ) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने ग्रामीणों के हित में आयोजित इस स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच एवं समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में 50 से भी अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत लोहझर के जनप्रतिनिधियों, चिकित्सक, विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम की संयोजिका सुश्री प्रतिभा जायसवाल रहीं। उनके मार्गदर्शन एवं समन्वय में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं संबंधित सदस्यों ने भी शिविर के संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में विभाग के प्राध्यापकगण, डॉ. चंचल किरण ठाकुर, डॉ.ओमप्रकाश साहू, अश्वनी कुमार साहू, भुनेश्वर साहू, विकास साहू, सुश्री डॉली यदु, एवं सभी लैब स्टाफ उपस्थित रहे।




