छत्तीसगढ़

सरायपाली: उधारी की रकम वसूलने युवक का अपहरण, 6 आरोपी गिरफ्तार।

सरायपाली/सरायपाली पुलिस ने अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने उधारी की रकम वसूलने के लिए एक युवक का अपहरण कर उसे जबरन ओडिशा ले जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने नाकेबंदी कर पीड़ित को आरोपियों के कब्जे से सुरक्षित मुक्त कराया।

पुलिस के अनुसार, 14 मई 2026 को सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कार क्रमांक OD-17 AG-7735 में कुछ लोग एक युवक का अपहरण कर हुंडई शोरूम के पास से लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में नाकेबंदी की। मुखबिर के बताए अनुसार संदिग्ध कार दिखाई देने पर पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की।

कार में सवार आरोपियों ने अपनी पहचान देबार्चन मलिक, राजेश मलिक, रंजन प्रधान, भागीरथी बेहरा, बंशीधर बंछोर और कुनु बाघ के रूप में बताई। पूछताछ में पता चला कि युवक निरंजन दास निवासी चट्टीगिरोला, थाना सरायपाली को जबरन कार में बैठाकर ओडिशा ले जा रहे थे।

पीड़ित निरंजन दास ने पुलिस को बताया कि उसने पहले देबार्चन मलिक से 3 लाख 50 हजार रुपए उधार लिए थे, जिसमें से 50 हजार रुपए वापस कर दिए थे। बाकी रकम की वसूली के लिए आरोपी अपने साथियों के साथ उसे जबरन कार में बैठाकर ले जा रहे थे। आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया था और जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पुलिस ने पीड़ित को सुरक्षित छुड़ाते हुए घटना में प्रयुक्त कार जब्त कर ली है। मामले में थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 168/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 140(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में देबार्चन मलिक और राजेश मलिक निवासी दवारी, थाना आमाभौना, जिला बरगढ़ (ओडिशा), रंजन प्रधान निवासी लुकापारा, जिला सारंगढ़, भागीरथी बेहरा और बंशीधर बंछोर निवासी भुक्ता, थाना आमाभौना, जिला बरगढ़ (ओडिशा) तथा कुनु बाघ निवासी इच्छापुर, थाना आमाभौना, जिला बरगढ़ (ओडिशा) शामिल हैं।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
सरायपाली: उधारी की रकम वसूलने युवक का अपहरण, 6 आरोपी गिरफ्तार। जिले में पेट्रोल, डीजल एवं गैस की उपलब्धता, सुचारू रूप से किया जा रहा है वितरण 17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक