महासमुंद

सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात

महासमुंद / सरायपाली अंचल की स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन (ऑपरेशन द्वारा) प्रसव सुविधा की सफल शुरुआत कर दी गई है। यह सुविधा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं, विशेषकर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। अब जटिल एवं आपातकालीन प्रसव की स्थिति में महिलाओं को महासमुंद, रायपुर या अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर नहीं किया जाएगा।
यह महत्वपूर्ण उपलब्धि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से संभव हो सकी है। यह पहल कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नन्दनवार के दूरदर्शी निर्देशन एवं सतत निगरानी में प्रारंभ की गई। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के कुशल मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवश्यक तैयारियां पूर्ण कीं।
डॉ. कुशल नायक के नेतृत्व में मिली सफलता
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुशल नायक के कुशल नेतृत्व, नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी टीमवर्क के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन थियेटर, आवश्यक उपकरण, प्रशिक्षित चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसके परिणामस्वरूप सिजेरियन प्रसव सेवा को सफलतापूर्वक प्रारंभ किया जा सका।
इस उपलब्धि में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. भागेश्वर (शुभा नर्सिंग होम),नर्सिंग टीम, प्रगति सिस्टर, समीर पटेल, स्मृति एवं अंकिता का विशेष योगदान रहा। पुरे टीम के सामूहिक प्रयासों से प्रथम सिजेरियन प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

“सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायपाली में सिजेरियन सुविधा के तहत ग्राम खैरमल निवासी प्रमिला मांझी (27 वर्ष), पति खिरसागर मांझी का प्रसव सुरक्षित रूप से कराया गया। मां एवं नवजात दोनों स्वस्थ हैं।” और डाक्टरो की सतत निगरानी मे हैँ

इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा
“सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा की शुरुआत क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे ग्रामीण महिलाओं को समय पर सुरक्षित उपचार मिलेगा और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार होगा। जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक सुलभ हों।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने कहा—
“सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू होने से जिले की मातृ स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी। अब जटिल प्रसव मामलों में त्वरित उपचार संभव हो सकेगा, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। हमारा लक्ष्य है कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं को भी गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित मातृत्व सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएं।”

स्थानीय स्तर पर सुरक्षित मातृत्व की दिशा में बड़ा कदम
सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू होने से:
आपातकालीन प्रसव मामलों में तुरंत इलाज संभव होगा
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी
गरीब एवं ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक व मानसिक राहत मिलेगी।

अभी केवल पूर्व नियोजित प्रसव कराये जाएंगे जल्दी ही इसका विस्तार सभी प्रकार के प्रसव के लिए विस्तार किया जायेगा जिससे यह सेवा सुरक्षित एवं प्रभावी रूप से संचालित की जा सकेगी।

स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सरायपाली सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के लिए वरदान बताया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम