महासमुंद

महासमुंद : सरपंच सड़क पर लेटकर लुढ़कते हुए पहुंचा मंत्री गडकरी के निवास सड़क की मांग को लेकर दिल्ली में किया अनोखा प्रदर्शन ।

महासमुंद: महासमुंद जिले के एक सरपंच ने सड़क की मांग को लेकर दिल्ली में अनोखा प्रदर्शन किया. महासमुंद ब्लॉक के ग्राम पंचायत बम्बूरडीह के सरपंच शत्रुहन चेलक ने ग्राम रामाडबरी से बावनकेरा तक की 2 किमी सड़क के शीघ्र निर्माण के लिए दिल्ली मे केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निवास तक सड़क पर लेटकर लुढ़कते हुए पहुंच कर अपनी मांग रखी है।

गौरतलब है कि रामाडबरी से बावनकेरा तक 2 किमी पक्की सड़क के लिए सत्र 2023 मे 02 करोड़ 53 लाख 71 हजार रूपए की स्वीकृत राशि होने बावजूद अब तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के चलते सड़क निर्माण नहीं हो पाया है। ग्राम रामाडबरी बरसात के दिनों मे टापू बन जाता है। रामाडबरी तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण बरसात के मौसम मे आवागमन बेहद कठिन होने के चलते मरीजों को आपात स्थिति मे चारपाई पर ले जाना पड़ता है। स्कूल मे शिक्षक नहीं पहुंच पाते हैं।

राशन एवं किराना सामान नहीं पहुंच पाता है। कच्ची सड़क पर लगातार दुर्घटना होती है। सड़क नहीं होने के कारण शादी विवाह नहीं होता और ना ही इस गाँव मे कोई शादी करने के लिए तैयार ही होता है। ग्रामीण लगातार मंत्री से लेकर अधिकारियों से माँग कर थक चुके हैं। ग्राम पंचायत बम्बूरडीह का आश्रित ग्राम रामाडबरी लगभग 900 की आबादी वाला ग्राम है। दिलचस्प है कि रामाडबरी के ग्रामीणों ने चंदा करके सरपंच को सड़क की माँग के लिए दिल्ली भेजा है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम