छत्तीसगढ़

कोरबा : लकड़ी लेने जंगल गए तीन ग्रामीणों पर दो भालूओं ने किया हमला

कोरबा। करतला के जंगल में जलाऊ लकड़ी संग्रहित करने गए तीन ग्रामीणों पर दो भालूओं ने हमला कर दिया। एक ग्रामीण को बुरी तरह घायल कर दिया और दो को मामूली चोंट आई। तीनों को संजीवनी 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हे इलाज के लिए सिम्स में रेफर किया गया है।

ग्राम करताला निवासी नैहर यादव (55), चैतराम यादव (52) व बीपत श्रीवास (37) निकटवर्ती जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए थे। इस दौरान उनका सामना दो भालुओं से हो गया और उनपर हमला कर घायल कर दिया। भालुओं ने नैहर के सिर हाथ और पैर को नोच डाला है। वहीं बीच बचाव में आए बीपत और चैतराम भी जख्मी कर दिया। तीन ग्रामीण के चिल्लाने से निकट खेत में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े। अधिक संख्या में लोगों इकट्ठा होते देख भालू जंगल की ओर भाग गए। ग्रामीणों की सहायता से संजीवनी 108 व 112 को सूचना दी गई। रास्ता दुर्गम होने की वजह से वाहन घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकता था। चालक प्रेम शंकर ईएमटी राजकिशोर ,112 चालक अजय श्रीवास और आरक्षक राजेंद्र गवेल ने बड़ी सूझबूझ से दिखाई, घायलों दो किलोमीटर लकडी के पटरा के सहारे ढोकर वाहन तक लाया गया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम