छत्तीसगढ़

खेत में जोताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसाकापा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में ट्रैक्टर से कृषि कार्य कर रहे युवक रमाकांत साहू की ट्रैक्टर पलटने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आज सुबह बारिश थमने के बाद रमाकांत साहू ट्रैक्टर लेकर खेत में काम करने गया था।

खेत गीला होने के कारण वह सावधानीपूर्वक कार्य कर रहा था, लेकिन अचानक ट्रैक्टर मेड़ पर चढ़ते समय असंतुलित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उसके चारों पहिए ऊपर हो गए और चालक रमाकांत साहू ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने जब हादसा देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक रमाकांत की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जरहागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना से शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा घटना के सभी पहलुओं की विवेचना की जा रही है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles