गरियाबंद

सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य श्री लेखराज ध्रुव के आतिथ्य में छत्तीसगढ़ी वीडियो एल्बम “ये मोर चंदा” का लोकार्पण

छुरा, गरियाबंद। ASHWANEE CG OFFICIAL की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी वीडियो एल्बम “ये मोर चंदा” का लोकार्पण तेंगनाही माता मंदिर में सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य श्री लेखराज ध्रुव के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर डॉ. ओमप्रकाश एवं डॉ. लक्ष्मीकांत, डॉ सुनील कुमार साहू भी उपस्थित रहे। निर्माता श्री अश्वनी कुमार साहू की इस प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, प्रेम और प्राकृतिक सुंदरता को पिरोया गया है।

गीत को श्री अश्वनी कुमार साहू एवं अनीता मानिकपुरी ने अपनी आवाज दी है। वीडियो में नुतेश कुमार पटेल एवं देवु पिल्लई मुख्य भूमिका में हैं। नुतेश कुमार पटेल ने कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी भी निभाई है। ग्रामीण परिवेश और सुंदर लोकेशन के बीच फिल्माए गए इस वीडियो में स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच दिया गया है।

सह-कलाकार एवं नृत्य टीम में रिंकी साहू, बिंदु साहू, रानू दीवान, तारनी दीवान, टीना दीवान, ईशा दीवान, सत्यव्रत ध्रुव, शेखर, कमलेश साहू, टिकेंद्र साहू एवं विकेश ध्रुव का योगदान है। वीडियो का छायांकन श्री राजा साहू ने किया है तथा कैमरा सहायक के रूप में श्री बिरेंद साहू ने सहयोग दिया है।

एल्बम के निर्माण में राजेंद्र, खोमेश, जागेंद्र ध्रुव, भुनेश्वर, हरि, शेतान, दुलेश, मुकेश एवं उमाराम साहू, का विशेष सहयोग रहा है। निर्माण टीम ने डॉली यदु, प्रतिभा जायसवाल, सहित सहयोगी कलाकारों तथा गुरुजीपारा एवं जलकीपानी के समस्त ग्रामवासियों और तेंगनाही डैम समिति के प्रति आभार व्यक्त किया है।

निर्माता एवं गायक श्री अश्वनी कुमार साहू ने दर्शकों से वीडियो एल्बम “ये मोर चंदा” को ASHWANEE CG OFFICIAL यूट्यूब चैनल पर देखने, साझा करने और अपनी प्रतिक्रिया देने की अपील की है। इस प्रस्तुति के माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा, लोकसंस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles