पिथौरा

पत्रकारों की बुलंद आवाज: छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की बैठक में गूंजा निष्पक्षता का मंत्र, नवभारत संवाददाता राजेश साहू यूनियन में शामिल

पिथौरा में फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में हुई मासिक बैठक, सामाजिक सरोकारों में उतरने का लिया संकल्प

पिथौरा कलम के सिपाहियों ने एक बार फिर एकजुटता का परिचय दिया। छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पिथौरा इकाई की मासिक बैठक स्थानीय फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के दिशा निर्देशन एवं जिलाध्यक्ष बलराज नायडू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

“संगठन में ही शक्ति है” – बलराज नायडू
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलराज नायडू ने कहा – “संगठन में ही शक्ति होती है। अगर हम संगठित रहेंगे तो कोई भी ताकत पत्रकारों का हक नहीं छीन सकती। हम सभी को सदैव निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करनी होगी।”

ब्लॉक अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा – ब्लॉक स्तर पर और मजबूत होगी यूनियन
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन लगातार पत्रकार हितों के लिए लड़ रही है। हम पिथौरा ब्लॉक के हर गांव, हर क्षेत्र के पत्रकार साथी को संगठन से जोड़ेंगे। संगठन की रीति-नीति से सभी को अवगत कराकर ब्लॉक स्तर पर यूनियन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा, ताकि किसी भी पत्रकार साथी को अकेला महसूस न हो।”

यूनियन परिवार में नया चेहरा, फूलमालाओं से स्वागत
बैठक के दौरान यूनियन की कार्यशैली से प्रभावित होकर नवभारत के ग्रामीण संवाददाता पेण्ड्रावन के राजेश कुमार साहू ने सदस्यता ग्रहण की। यूनियन परिवार ने फूलमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

अब खबरों के साथ सामाजिक क्रांति भी
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी माह में यूनियन द्वारा सामाजिक, पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर जिला सचिव गौरव चंद्राकर, जिला संगठन सचिव संतराम कुर्रे, जिला सहसचिव लोकनाथ खूंटे, राजेश साव, पूनम मानिकपुरी, जिला सलाहकार गोविंद शर्मा,संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी खगेश साहू, सक्रिय सदस्य गण संदीप अग्रवाल, आत्मा पटेल, हेमंत कौशिक, सतीश ध्रुव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles