पिथौरा महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न ,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिए विकास कार्यों के निर्देश

(सुकिशन कश्यप)
पिथौरा में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की अध्यक्षता में अहम बैठक संपन्न, विधायक बोले-शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाएगी जनभागीदारी समिति
पिथौरा। बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पिथौरा स्थित चंद्रपाल डड़सेना शासकीय महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना विकास और छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय क्षेत्र का प्रमुख उच्च शिक्षा केंद्र है, इसलिए यहाँ अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सभी आवश्यक शैक्षणिक संसाधन और बेहतर माहौल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी समिति का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार लाना है।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे महाविद्यालय प्रबंधन एवं जनभागीदारी समिति को निर्देशित किया कि परिसर में पेयजल, स्वच्छता, लाईब्रेरी, प्रयोगशाला और अध्ययन कक्षों जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ परिसर के सौंदर्यीकरण और निर्माणाधीन कार्यों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास और कौशल उन्नयन के अवसर भी मिलने चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि महाविद्यालय के विकास और छात्रहित में किसी भी प्रकार के बजट या संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। शासन स्तर पर जो भी मांगें या प्रस्ताव लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द स्वीकृत कराया जाएगा।
बैठक के अंत में महाविद्यालय प्रशासन और जनभागीदारी समिति के सदस्यों ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के मार्गदर्शन और कॉलेज विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता भाजपा स्वप्निल तिवारी,जनपद सदस्य सुशील भोई, विधायक प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय,उद्योग प्रतिनिधि अमित अग्रवाल,कृषक प्रतिनिधि रेखराज साहू, विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल,पिछड़ा वर्ग प्रतिनिधि अजय डड़सेना, जिला पदाधिकारी युवा मोर्चा सौरभ अग्रवाल, पत्रकार राजा शुक्ला, प्राचार्य करुणा दुबे,सीमा अग्रवाल, डॉ एस एस दीवान, डिगेश प्रधान,जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।



