गरियाबंद

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गरियाबंद (छुरा)| आईएसबीएम विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज (FOHAS) एवं फार्मेसी विभाग द्वारा विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर दिनांक 28 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हेपेटाइटिस रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच, रोकथाम एवं उपचार के महत्व को रेखांकित करना था।

फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष श्री युगल किशोर राजपूत जी द्वारा इस कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य को सर्वप्रथम प्रस्तुत किया गया।
डां. आनंद महलवार, कुलपति आईएसबीएम विश्वविद्यालय ने बताया कि इस वर्ष विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम “Hepatitis: Let’s Break It Down” रही। इसी थीम को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में हेपेटाइटिस के विभिन्न प्रकार, संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय, टीकाकरण तथा समय पर जांच एवं उपचार की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी गई।

डां. रानी झा सह- कुलसचिव ने बताया कि हेपेटाइटिस एक गंभीर लेकिन रोकथाम एवं उपचार योग्य बीमारी है। यदि समय रहते इसकी पहचान हो जाए तो इससे होने वाली गंभीर जटिलताओं, जैसे लिवर सिरोसिस एवं लिवर कैंसर, से बचा जा सकता है।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ.ओमप्रकाश साहू ने बताया कि सुरक्षित रक्ताधान, स्वच्छता, सुरक्षित इंजेक्शन, संक्रमित सुई के उपयोग से बचाव तथा हेपेटाइटिस-बी के टीकाकरण के महत्व पर विशेष बल दिया।

श्री अश्वनी कुमार साहू ने पीपीटी के माध्यम से बच्चों को हेपेटाइटिस के कारण लक्षण एवं बचाव को सब विस्तार पूर्वक बताया।

श्री विकास कुमार साहू द्वारा इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा समाज में हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को “हेपेटाइटिस को जानें, आज ही कदम उठाएँ, कल को सुरक्षित बनाएँ” का संदेश देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया।

इस कार्यक्रम का मंच संचालन मोहम्मद रेयान एवं रसना महलदार के द्वारा किया गया। आईएसबीएम विश्वविद्यालय निरंतर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने एवं स्वस्थ भारत के निर्माण हेतु अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ कर रहा है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles