महासमुंद

एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त

नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 9926545105 जारी

महासमुंद,/ कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, डीजल, पेट्रोल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशों के परिपालन में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिले में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 9926545105 निर्धारित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण पर सतत निगरानी रखी जाएगी।
इस हेतु सहायक खाद्य अधिकारी श्री मनीष यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखंड स्तर पर राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई है। यह टीम महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली विकासखंडों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी करेगी।
गठित दल द्वारा घरेलू एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा दैनिक आवश्यक वस्तुओं की समीक्षा नियमित रूप से की जाएगी। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं किसी भी प्रकार के दुरुपयोग पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारी साप्ताहिक प्रतिवेदन जिला कार्यालय (खाद्य शाखा) को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, ताकि व्यवस्था की निरंतर समीक्षा की जा सके।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम अप्रैल से जून तक खाद्यान्न का एकमुश्त भंडारण व वितरण, कलेक्टर ने बनाए नोडल अधिकारी गैस एजेंसी एवं होटलों से घरेलू गैस सिलेंडर जप्त आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन"