सांकरा

सांकरा : स्कूल पढ़ने जा रहे बच्चे को कार ने मारी ठोकर,बच्चा हॉस्पिटल में भर्ती

सांकरा थाना अंतर्गत पेंड्रावन में स्कूल पढ़ने जा रहे के बच्चे को कार ने ठोकर मार दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम सल्डीह निवासी रमेश साहू ने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई 2024 को करीबन 09:15 बजे उसका पोता अंश साहू घर से मोहगांव स्कूल मारूती वेन से पढ़ने जा रहा था, और करीब 09:30 बजे पेंड्रावन में किराना दुकान में पेन खरीदने के लिए स्कूल वेन से उतर कर जा रहा था उसी समय भगतदेवरी तरफ से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्र. CG 04 NK 6365 का चालक सुनील नर्मदा ने अपने कार को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर बांया साईट से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है जिससे अंश साहू के मुंह, पैर, में चोट लगा है उसके बाद वह उसे स्वयं के साधन से अग्रवाल नर्सिंग होम बसना लेकर आया और ईलाज कराया.

मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़
Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम