बसना

महेंद्र साव बने साहू समाज बसना तहसील अध्यक्ष

अनुभव, संगठन कौशल और समाजसेवा की बदौलत मिली बड़ी जिम्मेदारी

बसना। रविवार को साहू समाज बसना तहसील इकाई का चुनाव हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस चुनाव में छान्दनपुर निवासी, पूर्व सरपंच एवं भाजपा मंडल बसना के उपाध्यक्ष महेंद्र साव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जन्मजय साव बंसुला को पराजित कर साहू समाज तहसील बसना अध्यक्ष का पद अपने नाम किया।

जन्मजय साव बंसुला वर्तमान में जनपद सदस्य, भाजपा मंडल बसना के संरक्षक, पूर्व सरपंच एवं पूर्व मंडल महामंत्री रह चुके हैं। वहीं महेंद्र साव ने अपने लंबे सामाजिक और राजनीतिक अनुभव के आधार पर यह जीत दर्ज की। उनकी इस जीत से पूरे तहसील क्षेत्र के साहू समाज के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

महेंद्र साव इससे पूर्व साहू समाज परिक्षेत्र सांकरा के अध्यक्ष पद पर रहकर समाज में अनेक जनहितकारी कार्य कर चुके हैं। उनके कार्यकाल में समाज में एकता, संगठन और धार्मिक कार्यों में विशेष जागरूकता देखने को मिली थी। उन्होंने कर्मा माता मंदिर निर्माण कार्य में अग्रणी भूमिका निभाते हुए समाज के लिए प्रेरणादायक योगदान दिया।

राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो महेंद्र साव छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति में जुड़े रहे हैं। अपने गांव छान्दनपुर में वे दो बार पंच, दो बार उपसरपंच तथा दो बार सरपंच के पद पर रहकर ग्रामविकास और समाजसेवा के लिए समर्पित रहे हैं। वे सहकारी समिति के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब तक वे छोटे-बड़े मिलाकर लगभग 20 चुनावों में भाग ले चुके हैं, जिनमें से 19 में विजय प्राप्त कर अपनी लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण दिया है।

समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि महेंद्र साव का अनुभव समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। अध्यक्ष का पद समाज में एकता बनाए रखने, विवादों के समाधान और समाज के उत्थान हेतु नीतिगत निर्णय लेने का दायित्वपूर्ण पद होता है।
उनकी नियुक्ति से समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

साहू समाज के विभिन्न ग्रामों से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महेंद्र साव को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। वरिष्ठ समाजसेवी, महिला मंडल, युवक मंडल और युवाओं ने भी बधाई दी।
सभी ने आशा व्यक्त की कि महेंद्र साव अपने अनुभव, समर्पण और संगठन क्षमता से समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम