बसना

अंकोरी में विदाई समारोह एवं वार्षिक उत्सव में शामिल हुए जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा

युवा पीढ़ी से प्रकाश सिन्हा का आह्वान – संघर्ष और संस्कार से बनेगी पहचान

विदाई मंच से प्रकाश सिन्हा का संदेश – लगन और परिश्रम ही सफलता का मार्ग

बसना | शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंकोरी में विदाई समारोह एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं क्षेत्र क्रमांक 21 अंकोरी के जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य यज्ञ राम सिदार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनोद विशाल एवं भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष हीरा लाल साव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं सरस्वती माता के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रकाश सिन्हा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार, नशामुक्त जीवन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि चरित्र और परिश्रम से तय होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता, गुरुजनों और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में संकुल समन्वयक आरिफ बेग, शिक्षक संतलाल डडसेना, लालता प्रसाद डडसेना, हीराधर राणा, मधुमंगल बारीक, उमाशंकर भोई, जगतारण जांगड़े, विजय कुमार कोशिक, जयंत कुमार वर्मा, श्रीमती नीलिमा साहू, चंद्रहास बांक, रविन्द्र मांझी, मगन नायक, अम्बिका सिंह, आकाश डडसेना, आशीष त्रिपाठी, दयालु नंद एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि परमीत सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य यज्ञ राम सिदार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के विकास हेतु निरंतर सहयोग की अपेक्षा की।

प्राचार्य ने अंकोरी स्कूल की समस्याओं से कराया अवगत

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य यज्ञ राम सिदार ने विद्यालय की विभिन्न आवश्यकताओं एवं समस्याओं से श्री सिन्हा को अवगत कराया। उन्होंने विद्यालय के नवीन भवन में शौचालय निर्माण, सेट निर्माण तथा साइकिल स्टैंड के निर्माण की मांग प्रमुख रूप से रखी। प्राचार्य ने बताया कि इन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विद्यालय के समग्र विकास एवं विद्यार्थियों की सुविधा हेतु आवश्यक स्वीकृति एवं सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम