रायगढ़

ससुराल में सांप के डसने से युवक की मौत, रक्षाबंधन पर पत्नी को लेकर आया था ससुराल

रायगढ़। रक्षाबंधन के मौके पर खुशी का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब तमनार ब्लॉक के डोलेसरा निवासी एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक मनबोध तिग्गा शुक्रवार को अपनी पत्नी को उसके मायके ग्राम ननसिया छोड़ने गया था। शनिवार की रात के समय वह वहीं रुका था । रात में सोने के दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया।

परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो तत्काल उसे जिला अस्पताल रायगढ़ लाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। कुछ ही देर में मनबोध ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर जूटमिल पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में लगातार हो रही बारिश और बढ़ती उमस के कारण सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतु अपने बिलों से निकलकर आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई बार अनजाने में लोग इनका शिकार बन रहे हैं। मनबोध की अचानक हुई मौत से उसके ससुराल और गांव में शोक का माहौल है। 

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी लोगों को बारिश के मौसम में सतर्क रहने की अपील की गई है। खासकर रात के समय सोते समय सावधानी बरतने, मच्छरदानी के उपयोग और घरों के आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी जा रही है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम