रायगढ़

बिना अनुमति बोर खनन कर रही दो गाड़ियां जप्त

पुसौर तहसील के कोतमरा गांव में हो रहा था अवैध खनन

10 मई से 15 जुलाई तक बिना पूर्वानुमति के बोर खनन पर है प्रतिबंध

रायगढ़/ रायगढ़ जिले में बोर खनन पर 10 मई से 15 जुलाई तक कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आदेश जारी कर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इस अवधि में बोर खनन करने के लिए संबंधित एसडीएम से पूर्वानुमति लेना आवश्यक है, बिना अनुमति के बोर खनन पर कार्यवाही किया जाएगा। इसी क्रम में पुसौर तहसील के कोतमरा गांव में बिना अनुमति के अवैध बोर खनन कर रही दो गाड़ियों को आज एसडीएम रायगढ़ के मार्गदर्शन में राजस्व अमले द्वारा जप्त किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी ने बताया कि तहसील पुसौर के कोतमरा गांव में बिना अनुमति के अवैध बोर खनन किया जा रहा था। मौके में सालिकराम बोर वेल बसना जिला महासमुन्द छ.ग. के द्वारा ग्राम त्रिभौना तहसील पुसौर के बंशीधर प्रधान को अपना ट्रक कमांक CG 04 CP 3972 एवं सहायक ट्रक कमांक TN 28 AS 1902 को किराये में दिया जाना ज्ञात हुआ। उक्त दोनो बोर वेल यंत्र को मौके में मोहरमती सिदार के भूमि में बोर खनन करते पाया गया है। मौके में किसान तथा बोर वेल संचालक के द्वारा बोर खनन के संबंध में किसी प्रकार के अनुमति संबंधी दस्तावेज उलब्ध नही होना बताये जाने पर उक्त दोनो ट्रक/बोर वेल यंत्र को थाना पुसौर के सुपुर्द में सौपा गया। जिसपर नियमानुसार कार्यवाही हेतु उच्च कार्यालय को भेजा गया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम