रायपुर

CG ब्रेकिंग: अब 31 जुलाई तक होगा चावल वितरण, विभाग ने जारी किया आदेश..

रायपुर :- छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय ने आज एक अहम आदेश जारी करते हुए चावल वितरण की तिथि में संशोधन किया है। पहले यह वितरण 7 जुलाई तक निर्धारित था, जिसे अब बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सर्वर और नेटवर्क की तकनीकी समस्याओं के चलते राशन वितरण में भारी दिक्कतें आ रही थीं। वितरणकर्ताओं और उपभोक्ताओं दोनों को स्लो सिस्टम की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गौरतलब है कि जून से अगस्त माह तक का एकमुश्त राशन वितरण किया जाना है, ऐसे में सिस्टम की गड़बड़ी ने पूरे वितरण कार्य को प्रभावित किया।

अब विभाग द्वारा तिथि बढ़ाए जाने से उम्मीद की जा रही है कि सभी हितग्राहियों को समय पर राशन मिल सकेगा और वितरणकर्ता भी व्यवस्थित रूप से कार्य कर सकेंगे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम