रायपुर

रायपुर : कांग्रेस सरकार गेम चेंजर थी साय सरकार नेम चेंजर, गेड़ी नहीं चढ़ पाए सीएम- भूपेश

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी आवास में हरेली तिहार का आयोजन हुआ। सरकारी आवास को छत्तीसगढ़ के संस्कृति के रूप में सजाया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहपरिवार हरेली पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कृषि कार्य में उपयोग किए जाने वाले औजार, हल, रापा कुदाली की पूजा किया गया परंपरा अनुसार बैल की पूजा कर उन्हें लोंदी खिलाया गया।

हरेली पूजन कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन हुआ प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायको ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रदेश भर से लोग शामिल हुए इस दौरान भूपेश बघेल को खुमरी और हल भेंट कर उनका स्वागत किया गया। भूपेश बघेल गेडी चढ़े एवं भंवरा चलाये। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार गेम चेंजर थी भाजपा की सरकार नेम चेंजर है कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर अपनी पीठ थपथपा रही है।

गोठनों में ताला लगा दिया गया है और पशुधन को बांग्लादेश सऊदी अरब पाकिस्तान भेजने के लिए नियम बना दिए हैं। ग्राम पंचायत को अधिकार है कि गोठान में लगे ताला को खोलकर पशुधन को वहां रखें। यह उनके अधिकार क्षेत्र का मामला है उन्हें कोई नहीं रोक सकता। गोठान को बंद करने का दुष्परिणाम है पशुधन की मौत दुर्घटना में हो रही है।

रोका छेका का कार्यक्रम को बंद कर दिया गया है। महिला स्वसहायता समूह को पूर्व की तरह गोठानों का संचालन करना चाहिए गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर बेचना चाहिए इससे किसानों को भी लाभ होगा और महिला स्वसहायता समूह को भी आर्थिक लाभ होगा। पशुधन को भी संरक्षण मिलेगा। भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पर तंज सकते हुए कहा कि गेड़ी नहीं चढ़ पाए कम से कम दो लोगों को पकड़ कर फोटो तो खींचा लेते।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम