छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया में पोस्ट कर युवक ने दे दी जान, लिखा आखिरी बार देख लो

कोरबा। जिले में 19 साल के एक युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। मृतक युवक की पहचान सांझी लाल राठिया के रूप में हुई है। उसका शव उसके खेत में स्थित महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। हाथ पीछे से बंधे हुए थे। जिस कारण से युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि युवक ने अपने सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया था जिसमें उसने लिखा था कि आखिरी बार देख लो।

सांझी लाल राठिया अपने पिता रायसिंह राठिया के साथ रहता था। उसकी मां का कुछ साल पहले निधन हो चुका था। वह घर की जिम्मेदारी के साथ खेती-किसानी भी संभालता था। परिजनों के अनुसार, रात में खाना खाने के बाद वह सोने चला गया था। उसका शव खेत में कैसे मिली इसे लेकर परिजन हैरान हैं। शव खेत के पास मिलने के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

सुबह कमरे में नहीं था

परिजनों के अनुसार, सुबह जब सब लोग सोकर उठे तो सांझी अपने कमरे में नहीं था। लगा वह खेत में काम करने गया होगा। थोड़ी देर बाद कुछ ग्रामीणों ने उसके शव को खेत से करीब 200 मीटर दूर पेड़ पर लटका देखा। मृतक का दाहिना हाथ रस्सी से बंधा हुआ था। जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

रात तीन बजे लगाया था स्टेट्स

जांच में पता चला कि मृतक ने रात करीब 3:30 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आखिरी स्टेटस अपडेट किया था। इस स्टेटस में उसने ‘आखिरी बार देख लो’ जैसा संदेश लिखा था, जिस पर उसके दोस्तों ने कमेंट भी किए थे।

क्या कहना है पुलिस का

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार, पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की जा रही है। इस पूरे मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन