छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के प्रख्यात लोक गायक तुषांत बारले का उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव के हाथों हुआ सम्मान :

तुषांत बारले भिलाई मरोदा स्टेशन निवासी छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पंथी कलाकार पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले जी के सुपुत्र हैं।

दुर्ग: दिनाक 25 अप्रैल 2025 को ग्राम भेंडरा खपरी विकासखंड गुंडरदेही जिला बालोद में मिनीमाता मूर्ति अनावरन समारोह में छत्तीसगढ़ के प्रख्यात लोक गायक तुषान्त बारले को उनकी कला साधना के लिए मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री भोजराज नाग के करकमलों से कला साधक सम्मान प्रदान किया गया।

विदित हों कि तुषांत बारले भिलाई मरोदा स्टेशन निवासी छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पंथी कलाकार एवं भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु सर्वोच्च पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉ. राधेश्याम बारले जी के सुपुत्र हैं इनके द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न मेला, मड़ाई तथा लोक महोत्सव में अपने सुमधुर आवाज में गायन प्रस्तुत कर चुके हैं इस हेतु उन्हें शासन, प्रशासन एवं सामाजिक स्तरों पर विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
छत्तीसगढ़ के जिला गरियाबंद के बहुत ही प्रतिष्ठित लोकमंच संस्था रंग सरोवर जिसके संचालक सुप्रसिद्ध लोक कलाकार, गीतकार श्री भूपेंद्र साहू जी हैं जिसमें तुषांत बारले सुप्रसिद्ध लोक गायक की भूमिका अदा करते हैं।
अभी हाल ही में बोरिया रंग महोत्सव 2025 में कला श्री सम्मान से सम्मानित।
बानबरद लोक कला महोत्सव 2024 में मुख्य अतिथि के हाथों से छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित। शक्ति भवन रिसाली जिला दुर्ग में सुरता मिनीमाता एवं सम्मान समारोह 2024 में सम्मानित। गोंडवाना भवन कांकेर 2023 में राष्ट्रीय स्तरीय वैद्य महासम्मेलन एवं कला महोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह में गुरु बालक दास वीरता सम्मान। पर्रेगुड़ा करहीभदर जिला बालोद 2021 में भोला दशहरा एवं नवा खाई महोत्सव में मुख्य अतिथि के द्वारा छत्तीसगढ़ कला रत्न सम्मान। कुटेश्वर आरंग जिला रायपुर में राष्ट्रीय स्तरीय गुरु घासीदास जयंती समारोह में सांसद रमेश बैस द्वारा लोककला सम्मान। पिटौरा नंदिनी खुदनी 2024 में एक दृश्य लोक कला महोत्सव एवं मड़ाई मेला में मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक राजमहंत माननीय श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा जी के द्वारा छत्तीसगढ़ कला रत्न सम्मान। बकली कुरूद, जिला धमतरी में पुरखा के सुरता लोककला महोत्सव एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम 2024 में लोकगायन की प्रस्तुति एवं सम्मान। नहरपुर जिला कांकेर में आदिवासी लोक कला महोत्सव 2022 में सामाजिक समरता सम्मान। सांकरा करहीभदर जिला बालोद में छत्तीसगढ़ रंग महोत्सव 2018 एवं लोक कलाकार सम्मेलन में सामाजिक चेतना सम्मान। सतनामी आश्रम दुर्ग में सुरता देवदास बंजारे कार्यक्रम 2021 में पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू, दुर्ग शहर विधायक माननीय श्री अरुण वोरा के द्वारा छत्तीसगढ़ पंथी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। पिटौरा रंग महोत्सव 2022 में छत्तीसगढ़ कला रत्न सम्मान प्रदान किया गया। अछोटी मुरमुम्दा में विधानसभा अहिवारा क्षेत्र स्तरीय जिला दुर्ग 2022 में स्व. हरखराम खेलवार स्मृति सम्मान। कौड़ियां धमधा जिला दुर्गे होली रंग महोत्सव 2023 में कला शिरोमणि सम्मान।
जामुल जिला दुर्ग में के महोत्सव 2023 में छत्तीसगढ़ कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
तुषांत बारले हमारे छत्तीसगढ़ के उभरते हुए बहुत ही लोकप्रिय लोकगायक हैं।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम