बसना

ग्राम चोरभट्टी में भव्य नाम संकीर्तन का आयोजन, शामिल हुए सांसद रूपकुमारी चौधरी व डॉ. एन.के. अग्रवाल

बसना। ग्राम चोरभट्टी में श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण भव्य नाम संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी जी, अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक एवं भाजपा बसना विधानसभा संयोजक, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. एन.के. अग्रवाल जी तथा सांसद प्रतिनिधि टिकेलाल साव जी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में भवानी शंकर कीर्तन मंडली द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंडली की ओर से सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से गमछा, तिलक और श्रीफल से आत्मीय स्वागत किया गया।

सांसद रूपकुमारी चौधरी जी ने कहा कि संकीर्तन और भजन जैसे आयोजन समाज में अध्यात्म, शांति और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का माध्यम हैं। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा किए गए इस आयोजन की सराहना की और इसे सांस्कृतिक जागरूकता का उदाहरण बताया।

डॉ. एन.के. अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता को बल मिलता है। वहीं, सांसद प्रतिनिधि टिकेलाल साव जी ने भी कार्यक्रम को प्रेरणादायक और समाज को जोड़ने वाला बताया।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम