कुदारीबाहरा में भव्य’सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ’ का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम

परशुराम कैवर्त(शिखर न्यूज़)
बसना /ग्राम कुदारीबाहरा (जिला-महासमुंद) में आगामी 10 अप्रैल से भक्ति और आध्यात्म का बडा संगम होने जा रहा है। स्थानीय वैष्णव देवी मंदिर एवं शिव मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भी ‘सोलह प्रहरी हरिनाम यज्ञ’ का आयोजन किया जा रहा है
यह धार्मिक अनुष्ठान परम पूज्य गुरूजी सदन तिवारी जी महाराज(कोमना वाले) के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और मंदिर समिति में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
प्रमुख कार्यक्रम विवरण:
कार्यक्रम की शुरुआात वैशाख कूष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि से होगी
मुख्य कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार है:
- 10-04-2026 (शुक्रवार): भव्य कलश यात्रा और नाम
उच्चारण के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा। - 12-04-2026 (रविवार):यज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा (प्रसाद वितरणा) आयोजित किया जाएगा।
भजन मंडलियों की रहेगी धूम
श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करने के लिए अंचल की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें प्रमुख हैं:
जय राधा माधव कीर्तन मंडली, भेंसादरहा (गायक- दुर्गा प्रसाद सिदार)
राधा माधव कीर्तन मंडली, पाडेपाली (गायक- पद्मा भोई)
राधा माधव कीर्तन मंडली, कांटापारा (गायक- गोविंदो बेटकर) - मॉ छतगैन महिला संकीर्तन मंडली, कापिलासपुर (गायक-समारू खरसेल)
- डिस्को रंगीन कीर्तन सिरको, डीपापारा (गायक- उत्तरा पटेल)
जय जगन्नाथ संकीर्तन मंडली, लोहरसिंग (गायक- सेतकुमार
चौधरी)
समस्त ग्रामवासियों की और से आमंत्रण
आयोजन समिति और समस्त ग्रामवासी ने क्षेत्र के सभी इष्ट मित्रों, भक्तो और श्रद्धालूओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
‘गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन भव्यता के साथ
किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में सुख-शांति और भक्ति का
बातावरणा बना रहे ᅳ आयोजक समिति



