आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित

गरियाबंद( छुरा)/आईएसबीएम विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के डी.फार्मेसी (D. Pharmacy) के विद्यार्थियों के लिए एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विश्वविद्यालय में 2019 से फार्मेसी विभाग ,फार्मेसी कोर्स संचालित है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
विदाई समारोह के दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। साथ ही सीनियर्स के साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया गया, जिससे माहौल भावुक हो गया।
डी.फार्मेसी के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय ने उन्हें न केवल शैक्षणिक ज्ञान दिया, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को भी सिखाया।
अकादमिक डीन , छात्र कल्याण अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फार्मेसी क्षेत्र में उनके लिए अनेक अवसर उपलब्ध हैं और वे समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा स्मृति के किए एप्रोन सिग्नेचर किया गया तथा सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।




