बसना

महिला एवं बाल विकास के लिए विधायक संपत अग्रवाल की सौगात

सभापति प्रकाश की मांग पर विधायक ने की 20 लाख के विकास कार्यों की घोषणा

बसना / मांगलिक भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के सभापति प्रकाश सिन्हा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों की सुविधा तथा विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए बसना में एक समुचित आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मांग रखते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल को मांग पत्र सौंपा।

श्री सिन्हा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनें गांव-गांव में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में उनके लिए एक स्थायी एवं सुव्यवस्थित भवन की व्यवस्था होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे बेहतर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

इसके साथ ही उन्होंने महिला एवं बाल विकास कार्यालय के सामने बाउंड्रीवाल निर्माण एवं भवन के जीर्णोद्धार तथा कार्यालय परिसर से बालिका छात्रावास की ओर जाने वाले मार्ग में सीसी रोड निर्माण की भी मांग रखी।

सभापति द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सकारात्मक पहल करते हुए मंच से ही सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा बाउंड्रीवाल एवं जीर्णोद्धार कार्य हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों की सुविधा के लिए भवन निर्माण हेतु बजट बनाकर व्यवस्थित भवन बनाने की बात भी कही।

बसना विधायक का किया सम्मान

इस घोषणा से कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, विभागीय अधिकारियों एवं मातृ शक्तियों में खुशी की लहर देखी गई। साथ ही उपरोक्त मांगों को त्वरित संज्ञान में लेते हुए सौगात प्रदान करने पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभापति प्रकाश सिन्हा, परियोजना अधिकारी राम सिंह मिरी, पर्यवेक्षक उमादेवी पटेल सहित गरिमा कैवर्त, अपर्णा कुजूर, पुष्पा राज, ज्योति सिंह ठाकुर, निशा बघेल, चंद्रिका ठाकुर, कोकिला बारिहा, लछवन्तीन खड़िया, रुखमणी चौधरी एवं कविता पटेल द्वारा बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल को साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम अप्रैल से जून तक खाद्यान्न का एकमुश्त भंडारण व वितरण, कलेक्टर ने बनाए नोडल अधिकारी गैस एजेंसी एवं होटलों से घरेलू गैस सिलेंडर जप्त आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल