गरियाबंद

आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा “जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन”

छुरा /छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति और भक्ति परंपरा को समर्पित नया जस गीत “जग जोत जलाओ” का सफलतापूर्वक विमोचन किया गया। यह गीत श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत है, जो श्रोताओं को माँ दुर्गा की भक्ति में लीन कर देता है।

इस गीत में मुख्य कलाकार के रूप में श्री विकास कुमार साहू एवं सुश्री कुसुम लता ध्रुव ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया है। वहीं गीत को अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है गायक श्री अश्वनी साहू एवं सुश्री अनिता मणिकपुरी ने। गीत के बोल श्री धनेश साहू एवं श्री अश्वनी कुमार साहू द्वारा लिखे गए हैं, जो भक्ति रस से भरपूर हैं।

गीत का संगीत संयोजन एमएस स्टूडियो पंडातराई में रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें आधुनिक तकनीक के साथ लोक-संगीत की सुंदर झलक देखने को मिलती है। वीडियो का निर्देशन एवं निर्माण श्री अश्वनी कुमार साहू द्वारा किया गया है, जिसमें आकर्षक दृश्यांकन और भावपूर्ण प्रस्तुति दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित करती है।

वीडियो में सहायक कलाकारों के रूप में डॉ. ओमप्रकाश साहू, प्रतिभा जायसवाल, डॉली यादव, ट्विंकल दीपक, मीनाक्षी, ओंकार यदु, खोमेश यादव, ओकेश दीवान, कृष्ण कुमार साहू, भीखम साहू, कमलेश साहू, बिंदु साहू, परसराम, राहुल साहू, युगलकिशोर राजपूत, राजेन्द्र साहू, बल्ला साहू सहित अन्य कलाकारों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। नृत्य निर्देशन श्री नुतेश पटेल द्वारा किया गया है।

वीडियो की सिनेमैटोग्राफी श्री दानेश्वर साहू एवं श्री राजा साहू, युवराज साहू , विरेन्द्र साहू द्वारा की गई है, जबकि संपादन कार्य भी दानेश्वर साहू ने संभाला है। तकनीकी टीम ने इस प्रोजेक्ट को उच्च गुणवत्ता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में शीतला मंदिर ट्रस्ट, छुरा (गरियाबंद) एवं टेंगनाही मंदिर ट्रस्ट भरूवामुड़ा (छुरा) का विशेष सहयोग रहा, जिनका निर्माण टीम ने आभार व्यक्त किया है।

यह भक्ति गीत अब (@ashwaneecgofficial) यूट्यूब पर https://youtube.com/@ashwaneecgofficial?si=gIXGwEfCvsbTrxGH उपलब्ध है। दर्शकों से अनुरोध है कि वे वीडियो को देखें, चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक एवं शेयर करें तथा कमेंट में “जय माता दी” लिखकर अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

आईएसबीएम विश्वविद्यालय के कुलपति और छ.ग.स्टेट रिप्रेजेंटेटिव ( फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) डां आनंद महलवार जी विमोचन करते हुए कहा कि- “जग जोत जलाओ” न केवल एक गीत है, बल्कि यह आस्था और संस्कृति का संगम है, जो छत्तीसगढ़ी भक्ति संगीत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम अप्रैल से जून तक खाद्यान्न का एकमुश्त भंडारण व वितरण, कलेक्टर ने बनाए नोडल अधिकारी