
बसना /बीती रात बसना थाना क्षेत्र के सलकपानी गांव में चोरों ने धावा बोला चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि घर में सोते बुजुर्ग के कमरे के दरवाज़े के बाहर के कुण्डी को बंद करके, पूरी घर को खंगाल कर लाखो की चोरी कर डाली,
सलकपानी निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा नें बताया की उनके नाती फणीश्वर दास का बटुक नयन संस्कार मांगलिक कार्यक्रम हरि लक्ष्मी विप्र भवन हाई स्कूल रोड बसना में 25 फरवरी से 28 फरवरी तक चल रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए उनका पूरा परिवार गया हुआ था परंतु रात्रि 10:00 बजे तक श्री कृष्ण कुमार मिश्रा जी घर सुना ना हो जाए जाकर सलकपानी में विश्राम करनें आ जाते हैं आज देर रात 25- 26 फरवरी के दरमियानी रात 10:00 बजे कृष्ण कुमार मिश्रा सालकपानी घर पहुंच कर एक कमरे में सो रहे थे, सुनसान होने के अंदेशा से कुछ अज्ञात चोरों का दल मध्य रात्रि में उनके घर में किसी तरह से घुस गए और अंदर पहुंचने के बाद एक कमरे में उन्हें घर मालिक के सोने के दशा में नाक बजने से घर में आदमी होने का आहट सुनाई दिया, परंतु उस कमरे को चोरों नें बाहर से कुंडी लगाकर बाकी कमरों में स्थित अलमारी एवं दराज आदि जगहों से चोरी करके लाखों रुपए के गहने एवं सामान से हाथ साफ कर दिया
कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि वह कार्यक्रम में थके हुए आए हुए थे उन्हें अचानक नींद आ गई सुबह जब उनकी आंख खुली तब घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था दो लैपटॉप सोने के गहने चांदी की 8-10 जोड़ी पायल तथा कमरे में रखे एक लाख बीस हजार से अधिक की रकम चोरों ने चोरी कर डाली, चोरों को भली भांति ज्ञात था कि मिश्रा दंपति उनके नाती के बटुक संस्कार में तीन-चार दिन बाहर रहेंगे सुनसान घर में चोरी करने पहुंचे चोरों नें रखवाली करने पहुँचे सो रहे बुजुर्ग के कमरे के बाहर की कुण्डी लगाकर का लाखो की चोरी कर डाली।जिसकी सूचना बसना थाना को दी गई है ।



