बसना

17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं

बसना/ जिलेभर में शादियों की धूम पर एक महीने का ब्रेक लगने जा रहा है। आगामी 17 मई से मलमास (अधिक मास) शुरू होने के कारण बसना शहर सहित ग्रामीण अंचलों में भी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। इसके बाद जून के उत्तरार्ध में ही दोबारा शुभ मुहूर्त शुरू होंगे।

ज्योतिषाचार्य सियाराम दुबे जी के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन मास और वैशाख की अक्षय तृतीया पर जिले में रिकॉर्ड शादियां संपन्न हुई। शहर के लगभग सभी मैरिज गार्डन और होटल फुल रहे। लेकिन, अब 17 मई से 15 जून तक सूर्य की विशेष स्थिति के कारण मलमास रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में सौर मंडल के ग्रह मांगलिक कार्यों के लिए ऊर्जा प्रदान नहीं करते, इसलिए विवाह जैसे संस्कार वर्जित माने जाते हैं।

मलमास समाप्त होते ही 19 जून से शादी का दूसरा सीजन शुरू होगा। हालांकि, यह सीजन बहुत छोटा होगा क्योंकि जुलाई अंत में देवशयनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास लग जाएगा। पंडित दुर्गा प्रसाद दुबे जी का कहना है कि जून के अंतिम 10 दिनों में मुहूर्त की अधिकता होने के कारण बाजारों में फिर से रौनक लौटेगी।25 जुलाई से फिर लगेगा चार माह का विराम

बता दें कि 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास प्रारंभ हो रहा है। हिंदू धर्म में चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु निद्रा में चले जाते हैं, जिसके कारण दीपावली के बाद देवउठनी एकादशी’ तक शादियों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। ऐसे में जिनके घरों में विवाह तय हो चुके हैं, उनके पास जून और जुलाई के ये 16 दिन ही अंतिम अवसर होंगे।

।।राधे राधे 🌻।।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम