बिलासपुर

बिलासपुर : दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या, आरोपी फरार

बिलासपुर : जिले में चाकू बाजी से हत्या का मामला सामने आया है, इस घटना से आसपास के लोगो में भय का माहौल बना हुआ है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार तिफरा क्षेत्र के बछेरापारा निवासी राहुल सूर्यवंशी जब सुबह करीब 9 बजे अपने काम के लिए घर से निकला, तब बछेरापारा चौक के पास शुभम साहू मिला, शुभम और राहुल की आपसी पुरानी रंजिश थी, पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो के बीच हाथ पाई भी शुरू हो गई। इस बीच शुभम साहू ने अचानक चाकू से राहुल पर हमला कर दिया। इस हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल हो कर गिर पड़ा, आसपास के लोगों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स मरचूरी में रख गया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम