गढ़फुलझर

सरस्वती शिशु मंदिर बड़ेडाभा में पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन

गढ़फुलझर :सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय बड़ेडाभा ( बसना)
विगत दिवस सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय बड़ेडाभा में बसंत पंचमी के अवसर पर मातृ – पितृ सम्मेलन एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें कार्यक्रम में प्रतिभागी भैया / बहिनों के लिए आज पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर श्री नेमीचंद पटेल ( संयोजक ) श्री दयानंद पाण्डे ( अध्यक्ष) श्री सुंदरलाल पटेल (सदस्य) श्री जनतालाल पटेल ,श्री रामधन साव, श्री लक्ष्मीप्रसाद पटेल,श्री चंपतलाल डड़सेना ( प्रधान पाठक p/s बड़ेडाभा) श्री भूषण चन्द्र पटेल ( प्रधानाचार्य ) अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों के द्वारा मा सरस्वती , ओम एवं भारतमाता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी अतिथियों के द्वारा प्रतिभागी भैया/ बहिनों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जिसमें विद्यालय के लगभग 210 भैया / बहिन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य/ दीदी उपस्थित थे जिसमें श्री बसंत कुमार चौहान ( उप – प्रधानाचार्य) दीदी कु. लखमोती चौहान, दीदी श्रीमती उमा पटेल,आचार्य श्री योगेश पटेल , आचार्य श्री हेतलाल पटेल, दीदी कु. लुकेश्वरी साव, आचार्य श्री कुलेश डड़सेना , दीदी कु. चंद्रकांती पटेल एवं सभी भैया/ बहिन। कार्यक्रम का संचालन आचार्य श्री आकाश राणा जी के द्वारा किया गया।अंत में प्रधानाचार्य श्री भूषण चन्द्र पटेल ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन किया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम