बसना

सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव

बसना : बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पिरदा के सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर अमृतलाल पटेल प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय पिरदा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्यारे लाल विशाल सेवानिवृत शिक्षक, चम्पत लाल चौहान, अनीश दानी भूतपूर्व सरपंच, श्रीमती बसंती खिरोद प्रधान, परशुराम गड़तिया भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य सहित गुलाब निषाद रहे। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रमेश कर पूर्व प्राचार्य ने अपने वक्तव्य में सरस्वती शिशु मंदिर के उद्देश्य एवं भैया बहनों के सर्वांगीण विकास सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम के महत्व को समझाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संयोजक श्री देवचंद नायक द्वारा अच्छे बालक के निर्माण में शिक्षा के महत्व को बताया गया। विद्यालय के संरक्षक भगवान दास अग्रवाल द्वारा सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद अर्पण की गई। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन ललित बेहरा द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में भैया बहनों द्वारा संबलपुरी, राजस्थानी ओड़िशी, छत्तीसगढ़ी, देशभक्ति, नाटक सहित योगा की प्रस्तुतीकरण की गई। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में 256 भैया एवं बहनों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु कक्षा दशम से प्रथम स्थान एकता प्रधान, द्वितीय स्थान दिया साहू, तृतीय स्थान रोशन प्रधान तथा चतुर्थ स्थान सुनीति प्रधान को दिया गया। इसके साथ-साथ प्रांत स्तरीय गोला फेंक में भैया गौतम बेहरा, प्रांत स्तरीय कब्बड्डी में स्मृति साहू,विभाग स्तरीय कबड्डी में भैया धीरज पात्र,लालकृष्ण पटेल को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से रमेश प्रधान, संपत साहू,दिनेश जगत, महेंद्र साव,प्रवीण बेहरा प्रधान पाठक बन्सुला, ध्यानचंद प्रधान प्रधान पाठक, कृजय जगत शिक्षक, नंदकुमार पटेल सहित शिक्षक रणजीत पारेश्वर उपस्थित रहे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम