रायपुर

छत्तीसगढ़ में कड़ाके के ठंड के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, सर्द हवाओं के साथ और गिरेगा तापमान

रायपुर :छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में है। पूरे संभाग में शीतलहर चल रही है। प्रदेश में अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंडी और बढे़गी। हालांकि अभी दो दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं सोमवार को प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां 7.1 डिग्री न्यून्यतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है। इससे प्रदेश में ठंड में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही आउटर इलाकों में कोहरा छाए रहन के साथ ही कड़ाके की ठंड और ठिठुरन का अहसास होने वाला है। हालांकि अभी दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम में बदलाव नहीं होगा। दो दिनों के बाद मौसम मी बदलाव होगा।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ को अब उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है, जो मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। यह अक्षांश 25°N के उत्तर और देशांतर 71°E पर समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर स्थित है।

आज मंगलवार को राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आगामी दो दिनों के बाद मौसम में बदलाव होने वाला है। इससे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम